Tuesday, June 4

कांग्रेस मुक्त "भारत निर्माण " का संकल्प हीं एक मात्र विकल्प |

   कांग्रेस भय ,भूख , भ्रष्टाचार और गिरती विकास दर का  पर्यायवाची शब्द बन चूका है |  देश की विकास दर में लगातार गिरावट आ रही है,परन्तु इसके बावजूद सरकार भारत निर्माण का ढिंढोरा पीट रही है | पहले पांच साल और अब चार साल यानी कुल मिलाकर नौ साल के इस कांग्रेस के नेतृत्व वाली यूपीए सरकार ने घोटाले, लूट, काला बाजारी, मंहगाई के नए रिकॉर्ड बनाए हैं। जो पैसा आम आदमी के विकास में खर्च होना चाहिए था वो कांग्रेस सरकार के नेताओं की तिजोरियों में बंद हो गया है, और अपने तिजोरियों के निर्माण को भारत निर्माण का नाम दे रहें है |

इस सरकार के कार्यकाल के दौरान दुनिया में भारत की साख कमजोर हुई, देश के अंदर नक्सलवाद का खतरा बढ़ा है | देश की सीमाएं असुरक्षित हुई हैं, पड़ोसी देश चीन हमारी जमीनों पर कब्जा कर  रहा है | जहां मंदी व महंगाई एक साथ आ बैठती हैं, बदहवास सरकार सिर्फ किस्मत के सहारे आर्थिक सूरत बदलने का इंतजार कर रही है, इस माहौल में भारत निर्माण का प्रचार तरक्की के खात्मे पर खलनायकी ठहाके जैसा लगता है । रोजगार और कमाई पर जब सबसे ज्यादा तलवारें तनी हैं तब भारत निर्माण का दंभ भरा प्रचार लोगों को चिढ़ाता हुआ महसूस होता है।

एक शसक्त  भारत की कल्पना अब तभी की जा सकती है, जब इस देश के लोग "कांग्रेस मुक्त भारत" का संकल्प करेंगे |

Monday, March 25

"रील की मदर इंडिया" ने अपने बेटे को माफ़ी नहीं दी, "रियल की मदर इंडिया" से माफ़ी की उम्मीद क्यों ?

संजय दत्त पर सुप्रीम कोर्ट के निर्णय को लेकर आज जो बहस चल रही हैं उससे एक बात तो समझ मे आती हैं कि  हम सब वैचारिक रूप से दिवालियापन की ओर अग्रसर हैं| जब सारे तथ्य स्पष्ट हैं इसके बावजूद संजय के माफ़ी की गुहार लगाई जा रही हैं तो यह वैचारिक दिवालियापन नहीं हैं तो क्या हैं? मैं संजय दत्त की फिल्मो को बचपन से देखता आ रहा हूँ, वो मेरे पसंददीदा अभिनेता हैं| अगर संजय दत्त को माफ़ी हुई, तो बात तो वही हैं " मुझे एक बार गुनाह कर लेने दो, क्योंकि ये मेरा पहला गुनाह हैं फिर मैं सुधर जाऊगा और देश मुझे माफ़ कर देगा " क्या यही युवाओं का आदर्श बनेगा ?
              कुछ लोगो की दलील हैं की संजय दत्त शादीशुदा हैं उनके बच्चे हैं, पर उनका क्या जिनके पति, पिता और परिजन घर लोटकर ही नहीं आये, किसी ने भी उन लोगो के न्याय की बात नहीं की लेकिन संजय के प्रति लोगो को संवेदना हैं| जिस देश ने महात्मा गाँधी, सुभाष चन्द्र बोस, भगत सिंह जैसे लोगो को आदर्श बनाया हैं क्या वे आज संजय दत्त को आदर्श के रूप में प्रकट करना चाहते हैं| मैं मानता हूँ कि न्यायिक प्रक्रिया मे सुधार होना चाहिए, फैसला जल्द होना चाहिए लेकिन गुनाहगार को माफ़ी नहीं होनी चाहिए।

आज जो लोग देश में सख्त कानून बनाने की बात कर रहे हैं वही  सुप्रीम कोर्ट के निर्णय पर प्रश्न चिन्ह लगा रहे हैं शायद वो लोग चाहते हैं कि  देश में दो कानून हो एक वो जो साधारण लोगो के लिए हो, जिसमें केवल सजा का प्रावधान हो, जिसमें बेगुनाहों की चीख भी सुनी न जा सके और दूसरा कानून वो जो देश के बड़े लोगो के लिए हो जिनके  गुनाहों के बावजूद,  उनके चेहरे की  शिकन तक को नज़र अंदाज़ न किया जा सके|
"रील की मदर इंडिया" में बेटे को परिस्थियों ने अपराधी बनाया इसके बावजूद उस की माँ ने उस को सजा दी थी संजय को परिस्थियों ने मजबूर नहीं किया था, फिर "रियल मदर इंडिया" से माफ़ी की उम्मीद क्यों ?